फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Miscreants broke the statue of Dr. Ambedkar

Sonebhadra News: शरारती तत्वों ने तोड़ी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा

Sun, 20 Apr 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Miscreants broke the statue of Dr. Ambedkar
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हरिया में शनिवार की रात शरारती तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। कड़ी नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाकर ग्रामीणों को शांत कराया। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कम्हरिया गांव के अस्थाई ग्राम सचिवालय के पास प्रतिमा 28 फरवरी 1995 को बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई थी। यहां हर वर्ष बाबा साहब की जयंती समेत अन्य अवसरों पर कई सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे हैं। रविवार की सुबह ग्रामीण वहां पहुंचे तो प्रतिमा टूटी देखकर नाराज हो गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर रायपुर एसओ रामदरश राम फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ सदर रणधीर मिश्रा, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, परमानंद पटेल, बसपा के जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना ने भी पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना था कि शनिवार की शाम तक प्रतिमा सही हालत में थी। रात में इसे क्षतिग्रस्त किया गया है। इसके पूर्व भी ऐसी घटना हो चुकी है। पूर्व में प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। यह केवल एक प्रतिमा तोड़ने की घटना नहीं, बल्कि बाबा साहब के अपमान का मामला है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ सदर रणधीर मिश्रा ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने गांव में नई प्रतिमा स्थापित कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed