{"_id":"6046705d8ebc3ed8321abbfd","slug":"miscellaneous-events-on-women-s-day-sonbhadra-news-vns5788546161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहंद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहंद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध आयोजन
विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जांचल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जगह-जगह महिलाओं का सम्मान किया गया।
अवधूत भगवानराम पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पिपरी के क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य अधोरेश्वर अवधूत भगवान राम एवं मां सरस्वती के चित्रों पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।
बीएड एचओडी डॉ. प्रवीण पांडेय ने अतिथियों का बैज अलंकरण किया। डॉ. प्रीति कोआर्डिनेटर महिला सेल तथा महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. माधवी ने बुके देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। डॉ. प्रीति द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबू ने स्वागत गीत तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गई। वनस्पति विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ. नीरज गुप्ता ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि को साल देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनामिका द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. वंदना, डॉ. कुष्मांडा, डॉ. रुचि, हिना, सुनीता, नीलिमा जोशी, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. जयशंकर पांडेय, डॉ. राजेश सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में एनसीएल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीएमएस के पदाधिकारियों ने ककरी, बीना, कृष्णशिला, खडिय़ा परियोजनाओं में कार्यरत मातृशक्तियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर उनका अभिनंदन व सम्मान किया। शिशु मंदिर ककरी आयोजित कार्यक्रम मे एनसीएल बीएमएस के प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने भी संबोधित किया।
रिहंद में विविध आयोजन
अनपरा। एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को महिलाओं के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक रिहंद बालाजी आयंगर ने प्रशासनिक भवन स्थित मंथन हाल में सह अतिथियों के साथ केक काटकर किया। इस दौरान सेवानिवृत्त इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट की डायरेक्टर आशिमा सिंह ने एम एस टीम के सौजन्य से मंथन हाल में उपस्थित महिलाओं से ऑनलाइन बातचीत कर के महिला सशक्तीकरण के संदर्भ में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। वर्तिका महिला मण्डल की अध्यक्ष पद्मा आयंगर नें वर्तिका की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य महिलाओं के साथ राजकीय इंटमीडिएट कॉलेज चपकी में पहुंच कर वहाँ के विद्यार्थियों से बातचीत करके उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
एनटीपीसी की आवासीय परिसर स्थित महिलाओं के स्वस्थ मनोरंजन हेतु सायं सोनशक्ति स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। धन्वंतरि चिकित्सालय में 60 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं एवं 45 से 59 वर्ष की ऐसी महिलाएं जिनकों बीपी व शुगर आदि जैसी बीमारियां हैं उनके लिए कोविड 19 का वैक्सीन लगाने का आयोजन भी किया गया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यपालक नैगम संचार शिक्षा गुप्ता ने किया।