{"_id":"677a9dee2752a794b70eb5c4","slug":"minister-anil-rajbhar-inaugurated-the-district-second-learning-center-in-betigaon-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : जिले का दूसरा लर्निंग सेंटर, मंत्री अनिल राजभर ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : जिले का दूसरा लर्निंग सेंटर, मंत्री अनिल राजभर ने किया लोकार्पण
Sun, 05 Jan 2025 08:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 05 Jan 2025 08:27 PM IST
सार
लर्निंग सेंटर के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे मंत्री अनिल राजभर ने श्रम विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनता के हितों का ध्यान रखते हुए योजनाओं को जमीन पर लाया जा रहा है। बताते चलें कि ये जिले का दूसरा सेंटर है जिससे आने वाले दिनों में जनता को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मंत्री अनिल राजभर योजनाओं के बारे में जानकारी देते
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ ग्राम पंचायत को लर्निंग सेंटर की सौगात दी। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सदर विधायक संग पूजन अर्चन करते हुए फीता काटकर लर्निंग सेंटर (पीएलसी) का लोकार्पण किया। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अपने संबोधन में कहा कि देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास करा रही है। जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में अभी दो लर्निंग सेंटर बने हैं। पहला लर्निंग सेंटर चोपन ब्लॉक के चोपन ग्राम पंचायत में बना है। जिले का दूसरा लर्निंग सेंटर बेठिगांव निस्फ ग्राम पंचायत में बना है। इसके पीछे सदर विधायक भूपेश चौबे और ग्राम प्रधान नीलम तिवारी और प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी का विशेष योगदान रहा है। गांव में लर्निंग सेंटर खुलने से ग्राम पंचायत का क्षमता संवर्धन व प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन किया जा सकेगा। डीपीआरओ नमिता शरण ने लर्निंग सेंटर के खुबियों के बारें में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
कहा कि लर्निंग सेंटर में पंचायत कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। इस दौरान गरीबों में मंत्री ने कंबल वितरित किया और श्रम योजनाओं के बारें जानकारी देते हुए पंजीकरण कराते हुए योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। संचालन सुरेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना, मनोज सोनकर, रामचंद्र तिवारी, बीडीसी योगेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन