फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minimum mercury dropped by eight degrees Celsius in three days

Sonebhadra News: तीन दिन में आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़का न्यूनतम पारा

Fri, 09 Feb 2024 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Minimum mercury dropped by eight degrees Celsius in three days
सोनभद्र। सोनांचल का तापमान दो दिनों तक स्थित रहा, मगर शुक्रवार को अचानक पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बीते तीन दिन में न्यूनतम पारा में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह से अधिकतम पारा भी कम हुआ है। दो दिन से धूप निकलने के बाद भी चल रही सर्द हवा से गलन से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक चुर्क क्षेत्र का शुक्रवार की सुबह न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 10.2 और अधिकतम पारा 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। वहीं मंगलवार को न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। तब अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस तरह से बीते दिन में चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढका है। वहीं पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तब लग रहा था मानों ठंड समाप्ति की ओर है। मगर चार फरवरी की रात में हुई तेज बारिश के बाद ठंड की वापसी हो गई है। बदलते मौसम में लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम से सर्वाधिक लोग पीड़ित हैं। बदलते मौसम में डॉक्टर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed