फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Minimum demand for electricity reached below ten thousand

दस हजार के नीचे पहुंची बिजली की न्यूनतम मांग

Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Minimum demand for electricity reached below ten thousand
बिजली की न्यूनतम मांग में बृहस्पतिवार को तेजी से गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय से 15-16 हजार मेगावाट के आसपास चल रही बिजली की न्यूनतम मांग बृहस्पतिवार को दस हजार मेगावाट से नीचे आ गई। वहीं अधिकतम मांग भी 18-19 हजार मेगावाट के आसपास बनी रही। मांग में कमी मौसम में बदलाव व कटौती का असर माना जा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी में जहां बिजली की मांग में तेजी से इजाफा होना स्वाभाविक है, वहीं सूबे की बिजली की मांग में गिरावट दर्ज की जा रही है। त्योहारों के दौरान आपूर्ति बाधित न होने के सरकारी फरमान के दौरान बिजली की मांग रिकार्ड स्तर पर दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार को बिजली की न्यूनतम मांग 9929 मेगावाट के आसपास बनी रही। वहीं अधिकतम मांग भी 23 हजार के आसपास से 18832 मेगावाट पर ठहर गई। बुधवार को जहां बिजली की मांग अधिक होने पर परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता कम हो गई, वहीं मांग में कमी होने पर परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता भी अचानक से बढ़ गई। बुधवार को 4571 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाली इकाइयों से 3014 मेगावाट ही उत्पादन हो रहा था। मांग घटने के बाद सभी इकाइयों को फुल लोड पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed