फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mini kitchen garden packets distributed among farmers

किसानों में मिनी किचन गार्डेन पैकेट वितरीत

Sat, 20 Jun 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Mini kitchen garden packets distributed among farmers
सोनभद्र। बॉयोटेक किसान परियोजना के तहत चयनित ग्राम गौरही, होना, रतवल, बकाही के 600 किसानों में शनिवार को सब्जी बीज का मिनी किचन गार्डेन पैकेट वितरित किया गया। साथ ही इन्ही गांवों में सब्जी की व्यावसायिक खेती करने वाले 300 बड़े किसानों जो टमाटर, मिर्च की बड़े पैमाने पर खेती करते है उन्हें भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान से प्रमाणित बीज मुक्त में उपलब्ध कराया गया। सब्जी बीज पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। बीज वितरण कार्यक्रम फार्ड फाउंडेशन, सोनवैली बायोएनर्जी फार्मर, प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की तरफ से चयनित गांवों में किया जा रहा है। सोनवैली एफ पीओ के निदेशक सत्यप्रकाश पांडेय ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य लोगों में पोषण वृद्धी के लिए किचन गार्डेन किट उपलब्ध कराया जाना है। ताकि लोग अपने घरों में सब्जियां लगाएं। इस किट में दस हरी सब्जियों में लौकी, नेनुआ, सेम, लोबिया, भिंडी, टमाटर, बैगन, मिर्च, पालक, मूली का बीज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed