फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   migrant got relief

विस्थापितों को मिली राहत 

Wed, 03 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Wed, 03 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 डिबुलगंज से अनपरा डी की तरफ जाने वाले रास्ते के आसपास मकान बनाकर रह रहे विस्थापितों को हाईकोर्ट ने राहत दी है। न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल और विपिन सिन्हा की बेंच ने कलीम शेख आदि की ओर से 29 जुलाई को दाखिल याचिका का मंगलवार को निस्तारण करते हुए कहा कि पहले प्रभावितों को पुनर्वास लाभ दें, इसके बाद परियोजना की जमीन से बेदखल करें। 
विज्ञापन

 
अधिवक्ता अभिषेक कुमार चौबे के मुताबिक कलीम आदि का कहना था कि अनपरा परियोजना के निर्माण के समय उनकी जमीन ले ली गई लेकिन समुचित पुनर्वास नहीं दिया गया। बाद में परियोजना के ही एक अधिकारी ने प्लाट आवंटित होने तक डिबुलगंज स्थित परियोजना की जमीन पर बस जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


कलीम का कहना था कि उनकी उम्र अस्सी वर्ष हो चुकी है। वह मस्जिद के पास वाली जमीन पर लंबे समय से परिवार के साथ आबाद हैं। अभी तक उनके प्लाट का मामला निस्तारित नहीं किया गया। अब उन्हें अतिक्रमणकारी बताकर हटाया जा रहा है। 14 जुलाई को परियोजना प्रबंधन की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया। इसी तरह अन्य याचिकाकर्ताओं ने भी मौजूदा कब्जे को सही बताते हुए पुनर्वास लाभ मिलने के बाद ही हटाए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई न होने पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। मंगलवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने भी माना कि सभी पात्रों को पुनर्वास का लाभ नहीं मिल पाया है।
 कोर्ट ने मामले को निस्तारित करते हुए कहा कि चूंकि अभी उनके विस्थापन एवं पुनर्वास लाभ का मामला लंबित है। इसलिए याचिकाकर्ताओं के कब्जे को अनाधिकृत नहीं कहा जा सकता। ऐसे में याचिकाकर्ताओं के प्रकरण को नियमानुसार निस्तारण करते हुए उन्हें समुचित लाभ दिया जाए। तब तक उन्हें हटाया ना जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed