Sonbhadra: बालू खनन के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत, घंटों बाद मिला शव , लोगों में आक्रोश
सोनभद्र जिले के डूमरा ग्राम पंचायत के कोरगी गांव के पास कनहर नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वह मछली मारने के लिए वहां गया था।
विस्तार
सोनभद्र जिले के डूमरा ग्राम पंचायत के कोरगी गांव के पास कनहर नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वह मछली मारने के लिए वहां गया था। घटनास्थल के बगल में ही कोरगी बालू साइट भी है। आरोप है कि बालू निकालने के लिए नदी में पोकलेन मशीन से गहरा गड्ढा कर दिया गया था, जिस कारण हादसा हुआ।
ग्रामीणों ने इस पर कड़ी नाराजगी भी जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंढमगंज थाना क्षेत्र के डूमरा गांव निवासी भोला बैगा (58) शुक्रवार की रात पड़ोसी नंदलाल पनिका के साथ मछली मारने गया था।
नंदलाल के मुताबिक दोनों ने बालू साइट के समीप नदी में जाल लगाया था। रात करीब 10 बजे भोला कपड़े उतारकर जाल देखने गया। नंदलाल किनारे बैठकर उसका इंतजार कर रहा था। काफी देर बाद भी भोला के न लौटने पर उसने उसे आवाज लगाना शुरू किया। करीब 20 मिनट तक कोई उत्तर न मिलने पर नंदलाल घर लौट आया और परिजनों को सूचित किया।
ये भी पढ़ें: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में वृद्धा की मौत, 20 अन्य बुरी तरह घायल, मौके पर मची चीखपुकार
सुबह खबर लगते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान रामनाथ भुइंया ने बताया कि भोला का चप्पल, लुंगी, गमछा और शर्ट पानी के किनारे पड़ा हुआ देखकर उसके पानी में डूब जाने की आशंका जताते हुए नदी में खोजबीन शुरू की गई।
करीब साढ़े तीन घंटे तक खोज के बाद जाल वाले स्थान से करीब 100 मीटर दूर 15 फुट गहरे पानी में उसका शव मिला। उन्होंने कहा कि नदी में खनन माफिया ने लीज से पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।