फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mid-day meal thrown away by children, video viral

Sonebhadra News: बच्चों ने फेंक दिया थाली में परोसा मिड डे मील, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 02 May 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal thrown away by children, video viral
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग की मध्याह्न भोजन योजना को लेकर अक्सर विवाद सामने आते रहे हैं। कभी भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते हैं तो कभी उसकी मात्रा को लेकर। अब इसी योजना का एक और वीडियो सामने आया है। जिले के सदर ब्लाक से जुड़े इस वीडियो में बच्चे विद्यालय में बने मिड-डे मील को खाने की बजाय कूड़े में फेंक रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि विभाग की दलील अलग है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो सदर (रॉबर्ट्सगंज) ब्लॉक के बेलछ रुदौली गांव के कंपोजिट विद्यालय का है। वीडियो में विद्यालय के बच्चे अपनी थाली में लिया भोजन एक डब्बे में डाल रहे हैं। वीडियो में जल्दी-जल्दी फेंकों की आवाज भी आ रही है। यह भी कहा जा रहा है कि इस तरह भोजन फेंकने के पीछे कोई तो वजह जरूर होगी। एक महिला लौकी की सब्जी में कुछ मिला होने की बात करते हुए कह रही है कि मैं जब भोजन करने लगी तो उसका स्वाद अलग लगने पर बच्चों का डांटा था। उसके साथ मौजूद पुरुष कह रहा है कि आज बच्चे भोजन नहीं कर पाए। बहरहाल, वीडियो वायरल होने के बाद इसकी सच्चाई का पता लगाया गया तो मामला कुछ और ही निकला। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रतिमा सिंह ने बताया कि पहले भोजन की व्यवस्था ग्राम प्रधान के जिम्मे थी। उनकी व्यस्तता के कारण आपसी सहमति से पिछले एक माह से विद्यालय के माध्यम से भोजन बनवाया जा रहा है। सोमवार को भोजन में चावल और लौकी की सब्जी बनी थी। बच्चे खाना खाने लगे तो लौकी का स्वाद काफी कड़वा था। तीखी लौकी (तितलौकी) होने के कारण स्वाद खराब हो गया था। इसलिए भोजन को फेंकवा दिया गया। किसी ने इसी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया कि बाद में सोयाबीन की सब्जी बनवाकर बच्चों को खाना खिलाया गया। सभी बच्चों ने खाना भी खाया। भोजन में मिलावट या अन्य तरह की बातें बेबुनियाद हैं। उन्होंने प्रधान को भी सूचना दी है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। वहीं ग्राम प्रधान श्याम लाल ने बताया कि बच्चों के भोजन फेंकने की सूचना मिली है, लेकिन मामले की पूरी जानकारी नहीं है। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण उसकी व्यस्तता से स्कूल नहीं जा पाया। जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। लौकी कड़वी होने के कारण उसकी सब्जी बच्चों ने नहीं खाई। बाद में दोबारा सोयाबीन की सब्जी बनवाकर उन्हें भोजन कराया गया। फिलहाल इसकी जांच कराई जा रही है। - हरिवंश कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed