फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Meritorious who got good marks were honored

यूपी बोर्ड में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Meritorious who got good marks were honored
नगर स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छा अंक से पास होने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने कहा कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट अच्छा रहा है। अच्छा अंक प्राप्त कर बच्चों ने विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

अच्छे अंक से पास होने वाले निशांत कुमार (90.83), तान्या चक्रवात (85), अभिजीत कुमार (84.5) अंक प्राप्त किया है। वहीं इंटरमीडिएट में ओम पाठक (83.5), विशाल यादव (81), संजना प्रजापति (80 ) अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की तरफ से विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर मेडल व पेन देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. मंजू सिंह, सुशील मिश्रा, महेंद्र यादव, इंद्रेश गुप्ता, फूल सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहती है गायत्री
राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज की छात्रा गायत्री पुत्री राजेंद्र प्रसाद निवासी पकरी ने हाईस्कूल में 83.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माता-पिता का नाम रोशन किया। गायत्री बताती हैं कि वे आईएएस बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वे कक्षा एक से ही सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। बिना कोचिंग किए वे हाईस्कूल में अच्छा प्रदर्शन की है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed