फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mercury @3.8 degrees, coldest night of the season

Sonebhadra News: पारा <bha>@</bha>3.8 डिग्री, सीजन की सबसे सर्द रात

Mon, 15 Jan 2024 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Mercury @3.8 degrees, coldest night of the season
सोनभद्र। सोनांचल में सोमवार को दिन और रात दोनों ही इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 18.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले पांच जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था। सर्द हवाओं के आगे दिन में खिली धूप भी बेअसर रही। गर्म कपड़ों में भी लोग ठिठुरते दिखे। पिछले वर्ष सात जनवरी को 2.0 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम पारा गिरा था।
विज्ञापन

जिले में पिछले सप्ताह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। कभी तापमान बढ़ रहा है तो कभी तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। पांच जनवरी को अधिकतम तापमान सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, तब न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आस-पास था। सोमवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज तो किया गया ही, अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस भी इस सीजन का सबसे कम रिकार्ड किया गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में करीब साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार की रात में घना कोहरा के साथ ही सर्द हवा चलने से गलन ज्यादा रहा। यही वजह रहा कि चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसी प्रकार के दिन में सर्द हवा चलने से अधिकतम तापमान में 18.8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को ठंड बढ़ने की वजह से शाम ढलते ही सड़क पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से जिले में अभी और भी पारा गिर सकता है। लोगों से ठंड से बचने के लिए उपाय करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

नौ घंटे विलंब से चली राजधानी एक्सप्रेस
सोनभद्र। सोनांचल के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड में पड़ रहे कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा है। राजधानी एक्सप्रेस नौ घंटे विलंब से चली। सोनभद्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राममनी सारस्वत ने बताया कि रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस सोनभद्र रेलवे स्टेशन से रविवार की रात में एक बजे गुजरने का समय निर्धारित है। मगर, राजधानी एक्सप्रेस नौ घंटे विलंब से सोमवार की सुबह 9.30 बजे रांची तरफ से नई दिल्ली की ओर रवाना हुई। सोमवार को मूरी एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से चलीं। एक दिन पहले रविवार को डाउन में मूरी एक्सप्रेस 13 घंटे विलंब से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed