फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Men working on brick kilns, list of women sought

24 घंटे में थाना प्रभारियों को देनी है ईंट भट्टों की रिपोर्ट

Fri, 13 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Men working on brick kilns, list of women sought
सोनभद्र। गोरखपुर में ईंट भट्टे पर लूटपाट और दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद जिले की भी पुलिस सतर्क हो गई है । पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर काम करने वाली महिलाओं और पुरुषों की सूची मांगी है। इसके लिए थाना प्रभारियों को 24 घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में ईट भट्टे पर धावा बोलकर डकैतों ने लूटपाट के साथ ही दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद शासन स्तर से सभी एसपी समेत अन्य अधिकारियों को ईट-भट्टों पर काम करने वाले पुरुषों और महिलाओं के साथ किसी तरह की घटनाएं घटित न होने पर पाएं, इसके लिए सतर्क रहने का फरमान जारी किया गया है। आदेश के क्रम में पुलिस ने ईट भट्टों की जांच में जुट गई है। नियमों को ताख पर रख कर चलने वाले ईट भट्टे बंद कराए जाएंगे। शुक्रवार को एसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में कितने ईट भट्टे हैं वहां पर कितने पुरुष और महिलाएं काम कर रही है आदि के बारे रिपोर्ट मुहैया कराने का आदेश दिया है। अभी तक अनपरा थाना क्षेत्रों में दो ईट-भट्ठों के संचालित होने की जानकारी मिली है। शेष थाना क्षेत्रों में भी ईट भट्टों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

-
वर्जन
सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों से ईट भट्टों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ईंट भट्ठों की जांच कराई जाएगी। काम करने वाले श्रमिकों को कोई समस्या न होने पाएं, इसके लिए मातहतों को निर्देश दिया गया है।-आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed