{"_id":"6864283d20226307ba0a1298","slug":"memorandum-submitted-in-protest-against-merging-of-schools-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-130609-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी बीआरसी कार्यालय पर बीईओ को ज्ञापन देते शिक्षक संघ
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर ब्लॉक इकाई बभनी ने सोमवार को स्कूलों को मर्ज किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। बीईओ राकेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपते हुए प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस प्रक्रिया से निर्धन और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है। यह संविधान से प्रदत्त निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार का हनन होगा।
ब्लॉक महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि दुरूह क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जलाने वाले परिषदीय विद्यालयों को मर्जर प्रक्रिया से बंद करना बिल्कुल न्याय संगत नहीं है। छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर अरविंद सिंह, विकास कुमार, सरोवर राव सेंगर, शशांक कुमार सिंह, शशि शंकर श्रीवास्तव, प्रशांत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।