फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Meat and fish shops will not be opened on the Kanwar Yatra route

Sonebhadra News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर नहीं खुलेंगी मांस-मछली की दुकानें

Sun, 06 Jul 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Meat and fish shops will not be opened on the Kanwar Yatra route
कांवड़ यात्रा और श्रावण मेला की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा गुप्तकाशी शिवद्वार पहुंचे। कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस मछली की दुकानें न खाेलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंदिर परिसर और आस पास घूमकर निरीक्षण किया। मंदिर प्रबंधन समिति व पुजारियों से मिलकर जानकारी ली। शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की।
पीडब्ल्यूडी को कांवड़ यात्रा के मार्ग पर खराब सड़क की पैचिंग कराने, जरूरी स्थानों पर 5 जगहों पर बैरिकेडिंग कराने, कांवड़ स्टैंड बनाने, प्राथमिक विद्यालय व किला में वॉटर प्रूफ यात्री प्रवास स्थल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली निगम के अफसरों को 24 घंटे आपूर्ति दुरुस्त रखने, जर्जर तारों को बदलने, पूरे श्रावण मास में रात्रिकालीन कटौती न करने और पंचायत विभाग के साथ मिलकर आवश्यक जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग को निर्देश दिया कि मंदिर के आसपास, सड़कों व कांवड़ यात्रा से जुड़े स्थानों पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था करें। जल निगम को पर्याप्त टैंकरों के जरिए जलापूर्ति के लिए निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम दवा, एंबुलेंस, एंटी वेनम और पूरी व्यवस्था के साथ मुस्तैद रहें। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क किनारे स्थित मांस एवं मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी।

भीड़ प्रबंधन पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी। निरीक्षण के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर प्रधान पुजारी सुरेश गिरी, ग्राम प्रधान सियाराम यादव, कृष्णकांत दुबे, रवींद्र मिश्रा, सुभाष गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed