फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   married youths ran away with girl from another community sin sonbhadra police sent him to jail

Sonbhadra News: दो शादी कर चुका युवक दूसरे समुदाय की युवती को लेकर भागा, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 08 Jul 2022 06:47 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Jul 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
married youths ran away with girl from another community sin sonbhadra  police sent him to jail
प्रतीकात्मक तस्वीर।

यूपी के सोनभद्र जिले में  पहले से ही दो शादी करने वाला युवक दूसरे समुदाय की युवती को बरगला कर भगा ले गया। युवती के घरवालों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस के दबाव बनाने पर दोनों थाने पहुंचे तो वहां दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस अलर्ट है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उससे दो बच्चे हैं। उसने दूसरा निकाह किया। उससे अभी कोई संतान नहीं है। इस बीच युवक ने आदिवासी समुदाय की युवती (22) को लेकर 29 जून को चला गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हिंदूवादी संगठनों के लोग भी सक्रिय हो गए।
विज्ञापन


मामला गंभीर होता देख पुलिस ने दोनों की तलाश तेज की। युवक पास के ही एक प्रधान के संपर्क में था। प्रधान को घेरे में लेते हुए पुलिस ने दबाव बनाया तो युवक अपने साथ युवती को लेकर बृहस्पतिवार की शाम थाने पहुंच गया। यहां पहले से मौजूद हिंदूवादी संगठनों के लोग उसे देखकर उग्र हो गए। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए युवक को जेल भेज दिया। सीओ आशीष मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक  की पहले ही दो शादी हो चुकी है। उसे अमवार तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। अपहरण, एससी/एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed