फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman's body found hanging in school

Sonebhadra News: विद्यालय में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 18 Oct 2024 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in school
कोन। थाना क्षेत्र के बागेसोती ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सिंगा परिसर में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सोलर वाॅटर पंप के सहारे रस्सी के फंदे पर शव लटका था। विवाहिता एक दिन पहले घास काटने के लिए निकली थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के करईल गांव निवासी कविता (20) पत्नी नान्हक बृहस्पतिवार की शाम रस्सी व हंसुआ लेकर घास काटने निकली थी। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली। इस बीच शुक्रवार की सुबह बागेसोती गांव के सिंगा टोला में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोलर वाॅटर पंप के सहारे रस्सी के फंदे पर विवाहिता का शव लटका देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। विवाहिता के भाई खेमपुर निवासी इंद्रजीत यादव ने बताया कि मई 2023 में कविता की शादी हुई थी। कुछ महीने बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार को भी दोनों में मोटर चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद देर शाम कविता घर से निकली थी। करीब 12 किमी दूर बागेसोती में वह कैसे पहुंची और विद्यालय परिसर में शव को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल गुप्ता ने बताया कि पति से विवाद के बाद कविता घर से घास लेने निकली थी। उसका शव सिंगा गांव में फंदे से लटकता मिला है। इसी गांव में उसके मामा और बुआ का भी घर है। महिला की मां उर्मिला देवी ने पति नान्हक चंद्र, बफी देवी, सुनीता व राजेंद्र के विरुद्ध दहेज को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपियों पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में शव मिलने से दहशत में रहे बच्चे
बृहस्पतिवार को वाल्मीकि जयंती के चलते विद्यालय में अवकाश था। शुक्रवार को स्कूल खुलने पर शिक्षक व बच्चे स्कूल पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। परिसर में विवाहिता की मौत से बच्चे दहशत में आ गए। हालांकि शिक्षकों का कहना है कि इससे पठन-पाठन पर असर नहीं पड़ा है। बच्चों के आने से पहले ही शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। लोगों के अनुसार, विद्यालय की बाउंड्री की ऊंचाई कम है। बाहर की ओर मिट्टी का भराव होने के कारण कोई भी आसानी से परिसर में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed