फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman tortured by in-laws while husband away found hanging maternal family suspects murder

UP: पति बाहर, घर में विवाहिता का टॉर्चर करते थे ससुराली, लगाया फंदा; मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 05 Jun 2026 10:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 05 Jun 2026 10:18 PM IST
सार

Sonbhadra News: चोपन क्षेत्र के रजधन गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार महिला दिन में मां के साथ मेडिकल कॉलेज आई थी और घर लौटने के कुछ घंटे बाद उसकी मौत की सूचना मिली। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Married woman tortured by in-laws while husband away found hanging maternal family suspects murder
रानी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के रजधन गांव में बृहस्पतिवार रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन


चतरवार गांव निवासी रघुबर के अनुसार उनकी बहन रानी (26) की शादी करीब आठ-नौ वर्ष पूर्व रजधन निवासी श्यामसुंदर वर्मा के साथ हुई थी। रानी के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र आठ और छह वर्ष बताई गई है। परिवार का कहना है कि श्यामसुंदर पिछले तीन-चार वर्षों से कामकाज के सिलसिले में बाहर रहते हैं और वर्तमान में पुणे में नौकरी कर रहे हैं।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को रानी अपनी मां प्रेमा के साथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी बड़ी बहन मीरा के बेटे को देखने आई थी। वह घर से भोजन लेकर अस्पताल पहुंची थी। शाम करीब चार बजे वह वापस अपने ससुराल लौट गई और अगले दिन फिर अस्पताल आने की बात कही थी। इसी बीच रात करीब आठ बजे परिवार को सूचना मिली कि रानी ने कथित रूप से फंदा लगाकर जान दे दी है।

मायके पक्ष का आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर शव की स्थिति संदिग्ध दिखाई दी। उनका दावा है कि एक पैर जमीन की ओर था और दूसरा कुर्सी पर टिका हुआ था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटनास्थल पर सिंदूर बिखरा पड़ा था तथा उन्हें मृतका के दोनों बेटों से मिलने नहीं दिया गया। उनका कहना है कि रानी को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

विज्ञापन

हत्या का आरोप

मृतका की बहन बिंदू ने आरोप लगाया कि रानी को रिश्तेदारी में आने-जाने तक से रोका जाता था और छोटी-छोटी बातों पर परेशान किया जाता था। परिवार ने पति के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मायके पक्ष की शिकायत और अन्य परिस्थितियों को भी जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed