{"_id":"6314d8dea797450c3214f1d7","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-in-suspicious-condition-sonbhadra-news-vns6725577149","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत कम्हरिया गांव में रविवार की रात घर के अंदर टीनशेड में लगी पाइप से विवाहिता का शव लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज में बुलेट बाइक नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजन हंगामा कर रहे थे। जिसे पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
घोरावल निवासी हीरालाल के पुत्री सरिता (28) की शादी 2011 में कम्हरिया गांव निवासी अनिल गुप्ता से हुई थी। दंपती को दो बेटियां रिया (6) और नित्या (4) हैं। पति अनिल के मुताबिक रविवार की रात खाना खाने के बाद सभी कमरे में सोने चले गए। भोर में नींद खुली तो घर के अंदर टीनशेड से लगी पाइप के सहारे सरिता का शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मायके के लोग पहुंच गए। विवाहिता के पिता हीरालाल ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। बताया कि पति लगातार बुलेट बाइक और बड़ी स्क्रीन वाली टीवी की डिमांड कर रहा था। शादी के वक्त ही उन्होंने बाइक का पैसा दे दिया था, बावजूद अब बुलेट की मांग की जा रही थी। इस पर उन्होंने असमर्थता जता दी थी। इससे क्षुब्ध होकर अनिल ने सरिता की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। प्रभारी कोतवाल केएन राय सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।