{"_id":"624ee1bb9a7ee22fa5489490","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-condition-dead-body-found-in-well-sonbhadra-news-vns6470234109","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, कुएं में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत खम्हरिया में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है।
पिंडारी गांव निवासी शिवदास गुप्ता की बेटी नीतू (21) का विवाह एक वर्ष पूर्व खम्हरिया ग्राम पंचायत के डुमरचुआ टोले में हुआ था। बृहस्पतिवार को विवाहिता के घर के पास स्थित कुएं में गिरने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में मायके के लोग भी पहुंच गए। पिता शिवदास गुप्ता का कहना है कि रात में फोन करने पर ससुरालवालों ने बेटी से बात नहीं कराई। कुछ देर बाद ही उसके घर से गायब होने की जानकारी दी गई। रात भर उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह कुएं में गिरने की बात बताई गई। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नायब तहसीलदार विशाल कुमार पासवान ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। थानाध्यक्ष भैया एसपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।