फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman commits suicide by hanging after taking her children out of the house

Sonebhadra News: बच्चों को घर से बाहर निकाल विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 28 May 2024 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging after taking her children out of the house
थाना क्षेत्र के बभनी ग्राम पंचायत के चीकूटोला में सोमवार की शाम विवाहिता ने घर के अंदर बड़ेर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसने बच्चों को घर के बाहर खेलने के लिए भेज दिया था। सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

चीकूटोला निवासी अरविंद कुमार बाहर काम करता है। घर पर पत्नी लीलावती (27) दो बच्चों के साथ रहती है। सोमवार की शाम लीलावती ने बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेज दिया। इसके बाद बड़ेर से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। बच्चे खेलकर घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला। बाहर खड़े बच्चे रोने लगे। उनकी आवाज सुनकर बगल से दादा-दादी मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका में लोगों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। अंदर का दृश्य देख सन्न रह गए। महिला का शव फंदे पर लटक रहा था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बच्चे मां के शव से लिपट कर रोने लगे। घटना की सूचना पर एसआई वीर बहादुर चौधरी मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मायके वालों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल पाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed