फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Married woman commits suicide after dispute with husband

Sonebhadra News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने दी जान

Mon, 10 Feb 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide after dispute with husband
बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा ग्राम पंचायत के टोला बियाड़ार में पति से नोंकझोक के बाद सोमवार को विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एनटीपीसी धन्वंतरि चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी। गायत्री (19) की शादी पिछले साल जरहा गांव के टोला बियाड़ार निवासी उदय प्रजापति से हुई थी। सोमवार की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पति मजदूरी करने के लिए चला गया। इसी बीच विवाहिता ने घर में गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर के तक महिला बाहर नहीं दिखी तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों ने पति को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद दरवाजा तोड़ कर लोग घर में गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके के लोगों के आने का पुलिस इंतजार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed