{"_id":"67ae281d44a4f90c010bcfcf","slug":"marriage-lawn-will-be-built-in-ghorawal-for-rs-164-crore-children-park-for-rs-47-lakh-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124312-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: घोरावल में 1.64 करोड़ से बनेगा मैरिज लॉन, 47 लाख रुपये से चिल्ड्रेन पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: घोरावल में 1.64 करोड़ से बनेगा मैरिज लॉन, 47 लाख रुपये से चिल्ड्रेन पार्क
विज्ञापन
घोरावल। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत नगर में 2.11 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें 1.64 करोड़ की लागत से मैरिज हाल और 47 लाख रुपये से चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण शामिल है। नगर पंचायत प्रशासन ने इसकी कार्ययोजना तैयार शासन को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी के बाद शीघ्र ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
वर्ष 1872 में ब्रिटिश शासन के दौरान घोरावल कस्बे को टाउन एरिया का दर्जा हासिल हुआ था। 74वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद नई व्यवस्था के तहत इसे नगर पंचायत का दर्जा मिला। यहां अब तक कोई सार्वजनिक समारोह स्थल नहीं है। बच्चों के लिए पार्क का भी अभाव है। नगरवासी लंबे समय से इसकी मांग करते आ रहे हैं। अब मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत यह कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव और ईओ विजय यादव ने सभासदों और गणमान्य लोगों से विचार विमर्श कर मैरिज हॉल और चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके तहत नगर के वार्ड नंबर 10 उसरहवा बस्ती में भगहवा तालाब के पास मैरिज हाल का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी लागत 1.64 करोड़ रुपये होगी। वहीं वार्ड नंबर 3 में काशीराम कंपोजिट विद्यालय के पास नगर पंचायत की भूमि पर चिल्ड्रेन पार्क बनेगा, जिसकी लागत करीब 47 लाख रुपये है। बजट स्वीकृत होने के बाद शीघ्र ही मैरिज हाल और चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। घोरावल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर रौनियार, महामंत्री राजकुमार गुप्ता, अशोक मिश्रा, आशीष अग्रहरि, सुरेश यादव, मुहम्मद नईम आदि ने कहा है कि मैरिज हाल के निर्माण से आम आदमी को शादी विवाह करने में काफी सहूलियत होगी। अभी तक लोग निजी लॉन व होटल की मदद लेते थे, जहां उन्हें महंगा किराया देना पड़ता है।
-- -
मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत मैरिज हॉल और चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शीघ्र बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है। इसके बाद त्वरित गति से कार्य आरंभ कराया जाएगा, जिससे लोगों को इसकी सुविधा शीघ्र मिल सके। -सूरज श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष, घोरावल।