फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   maoo kee anjoo aur mirjaapur kee aneeta ke beech baraabaree par chhootee kushtee

मऊ की अंजू और मिर्जापुर की अनीता के बीच बराबरी पर छूटी कुश्ती

Sat, 16 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
maoo kee anjoo aur mirjaapur kee aneeta ke beech baraabaree par chhootee kushtee
चुर्क। नगर स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को दशहरा पर विशाल कुश्ती दंगल में कई जिलों से आए महिला-पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

सोनभद्र-मिर्जापुर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेंद्र सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराई। पहली कुश्ती अंजू चौहान मऊ और अनीता यादव मिर्जापुर के बीच हुई। पांच मिनट तक दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश की, मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका। करम मौर्या मारकुंडी और अंजू चौहान मऊ के बीच रोमांचक मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। राजू कछवा ने सुनील इलाहाबाद को पटखनी दी। नेहरू बीएलडब्ल्यू और लालू कौशांबी की कुश्ती भी बराबरी पर रही। प्रेमलता इटावा ने हर्षिता कौशांबी, रामबली सेमरी सत्तेशगढ़ ने बबलू मधुपुर को पटखनी दी।
विज्ञापन

दंगल में आए पहलवानों को माला पहनाकर कर सम्मानित किया गया। आयोजक रामलीला कमेटी के महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल, अवधनाथ द्विवेदी, पवन गर्ग, कैलाश पति त्रिपाठी, सूबेदार सिंह, नंदलाल, निर्मल, हौसला पांडेय, राजन सिंह, बबुआ यादव, संजय जयसवाल, इंद्र बहादुर सिंह, उदयनाथ मौर्या, इंद्रजीत यादव प्रधान रौंप, रामप्रवेश यादव प्रधान चुर्क गांव, सूरज चंद्रवंशी, अरुण सिंह प्रधान, जयराम वर्मा, गोपाल केसरी, प्रशांत सिंह, दीपचंद महतो आदि मौजूद रहे। चौकी प्रभारी सुधीर सिंह सुरक्षा के मद्देनजर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed