फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many secretaries will fall in urea scam

यूरिया घोटाले में कई सचिवों पर गिरेगी गाज

Fri, 28 Aug 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Many secretaries will fall in urea scam
सोनभद्र। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय की टीम ने साधन सहकारी समितियों से ज्यादा यूरिया क्रय करने वाले 29 किसानों की जांच की तो चौकाने वाले खुलासे हुए है। कई सचिवों ने भूमिहीनों, एक गुमनाम व्यक्ति और कुछ किसानों को जितनी भूमि है उससे अधिक मात्रा में यूरिया का वितरित करना दिखाया है। टीम ने एडीएम को रिपोर्ट सौंप दिया है। जल्द ही यूरिया के वितरण में गड़बड़ी करने वाले कई सचिवों पर गाज गिरेगी।
विज्ञापन

बता दें कि अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने जिला प्रशासन को समितियों से सबसे ज्यादा यूरिया क्रय करने वाले 20 से 30 किसानों की जांच कर खाद की वितरण में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। डीएम एस. राजलिंगम केनिर्देश पर एडीएम की देखरेख में जिला कृषि अधिकारी ने राबट्र्सगंज, घोरावल और दुद्घी तहसील के 29 किसानों की जांच किया तो यूरिया के वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली करने का मामला प्रकाश में आया। साधन सहकारी समिति पापी से करमा की रहने वाली भूमिहीन दो महिलाओं केनाम से सौ से अधिक बोरी यूरिया क्रय करना दिखाया गया है। इसी तरह से एक समिति से भूमिहीन एक व्यक्ति के नाम से भी यूरिया खारिज किया गया है। इसी तरह से अन्य कई समितियों पर यूरिया के वितरण धांधली बरती गई है। लोगों की मानें तो और किसानों द्वारा लिए गए उर्वरक की जांच की गई तो बड़े पैमाने पर धांधली बरतने का मामला उजागर होगा। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने कहा कि यूरिया वितरण में जिन समितियों के सचिवों गड़बड़ी की गई है उनके खिलाफ एडीएम के माध्यम से डीएम को रिपोर्ट भजी जा रही है। कहा कि डीएम के निर्देशानुसार उर्वरक के वितरण में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed