फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many coal fields and workers rewarded on 37th foundation day

37वें स्थापना दिवस पर कई कोयला क्षेत्र और कर्मी पुरस्कृत

Mon, 29 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Many coal fields and workers rewarded on 37th foundation day
उत्कृष्ट कार्य के लिए ट्राफी ग्रहण करते एनसीएल के अधिकारी - फोटो : SONBHADRA
एनसीएल के 37वें स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कोयला क्षेत्रों को पुरस्कृत किया गया। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारी भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

समारोह में 10 मिलियन टन से अधिक और 10 मिलियन टन से कम उत्पादन करने वाली परियोजनाओं को दो श्रेणियों में बांटकर पुरस्कार दिया गया। विभागीय कार्य में अधिकतम अवधि तक शून्य दुर्घटना के लिए सुरक्षा पुरस्कार (10 एमटी से अधिक) में अमलोरी एवं (10 एमटी से कम) में झिंगुरदा क्षेत्र, खदान सुरक्षा (सेफ्टी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन (आउट सोर्सिंग) में जयंत व कृष्णशिला, पर्यावरण प्रबंधन में शानदार कार्य के लिए निगाही एवं ब्लॉक बी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह सीएसआर कार्यों के लिए आवंटित बजट के सबसे अधिकतम प्रतिशत उपयोग के लिए एनसीएल मुख्यालय और सफलता पूर्वक सबसे अधिक सीएसआर प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए दुद्धीचुआ को सम्मानित किया गया। कैपिटल बजट के सबसे अधिक प्रतिशत उपयोग में निगाही और कृष्णशिला ने बाजी मारी। क्षमता के अनुसार सीएचपी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अमलोरी और बीना को पुरस्कृत किया गया। कोयले के स्टॉक में अमलोरी व कृष्णशिला, कोयले के सबसे अधिक प्रतिशत ग्रेड कंफर्मेशन में खड़िया व कृष्णशिला अव्वल रहे। कोयला उत्पादन में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि के लिए जयंत व बीना ने बाजी मारी। कोयला प्रेषण में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि के लिए जयंत व ब्लॉक बी क्षेत्र के साथ खड़िया व कृष्णशिला को पुरस्कृत किया गया। एनसीएल के पूर्व सीएमडी यू. कुमार, वीके सिंह, टीके नाग, बीआर रेड्डी, एके दास, शांति लता साहू, सीएमडी एनसीएल प्रभात कुमार सिन्हा, कलेक्टर सिंगरौली आरआर मीणा, निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा, राम नारायण दुबे, अमित कुमार श्रीवास्तव आदि रहे। इस अवसर पर विभिन्न संवर्गों में कंपनी के कुल 463 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रैगलाइन उपयोग में खड़िया पुरस्कृत
ड्रैगलाइन की क्षमता के अधिकतम उपयोग के लिए खड़िया व बीना और शॉवेल डंपर संयोजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कृष्णशिला क्षेत्र पुरस्कृत हुए। सबसे अधिक लाभ अर्जित करने में अमलोरी और ककरी अपनी अपनी श्रेणियों में अव्वल रहे। विशिष्ट डीजल खपत पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अधिकतम प्रतिशत कमी के लिए अमलोरी व ककरी क्षेत्र अग्रणी रहे। पाउडर फैक्टर के लिए दुद्धीचुआ व ककरी, सबसे अधिक संख्या में अतिक्रमण खाली कराने एवं हटाने में दुद्धीचुआ और जेम पोर्टल से अधिकतम खरीददारी में अमलोरी अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed