फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mangal Biar's contribution in the freedom movement appreciated

Sonebhadra News: स्वतंत्रता आंदोलन में मंगल बियार के योगदान को सराहा

Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mangal Biar's contribution in the freedom movement appreciated
घोरावल। तहसील क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार की जयंती पर चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार मौर्य व विशिष्ट अतिथि एडीओ आईएसबी महेंद्र कुशवाहा ने स्मृति स्थल पर मंगल बियार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को सराहा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। अध्यक्षता कर रहीं ग्राम प्रधान कुसुम सिंह, मंगल बियार के प्रपौत्र मोहन बियार ने बताया कि मंगल बियार सेवा ट्रस्ट कुसुम्हा की तरफ से गांव में दो दिवसीय समारोह आयोजित था। बृहस्पतिवार देर शाम तक खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने दहेज प्रथा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, शिक्षा, नशाखोरी, स्वच्छता आदि विषयों पर नाटक, गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। दो दिवसीय खेलकूद में विजेता प्रतिभागी पल्लवी, अमृता बियार, नीतू, अनिकेत, युवराज, अभय यादव, योगेश कुमार, राहुल, आकाश, शिवानी, आंचल, प्रिंस, ओमप्रकाश यादव, मोहित बियार आदि को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। एडीओ आईएसबी ने पल्लवी को साइकिल प्रदान दी। ओमप्रकाश गोंड, सीताराम, शंकर, गुलाब प्रसाद, मुराली, संत कुमार को भी सम्मानित किया गया। संचालन मोहन लाल बियार ने किया। कौशलेश पाठक, सचिन शर्मा, मनीष पटेल, उमेश कुमार, श्यामलाल बियार, उषा चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed