{"_id":"67e83ec25c415e32b70fb5e4","slug":"mandi-secretarys-salary-stopped-notice-issued-to-two-including-excise-officer-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-126255-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मंडी सचिव का वेतन रोका, आबकारी अधिकारी समेत दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मंडी सचिव का वेतन रोका, आबकारी अधिकारी समेत दो को नोटिस
विज्ञापन
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को राजस्व वसूली की समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी खनन को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। सही जानकारी प्रस्तुत न करने और बैठक में न पहुंचने पर मंडी सचिव के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की रैकिंग डी और ई श्रेणी में है, वह अपनी रैकिंग में सुधार कर लें। माानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकाएदारों पर वसूली की कार्रवाई करने, आरसी का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत जिन विद्यालयों में स्मार्टफोन का वितरण किया जाना है, वे समय-सीमा के अंदर वितरण पूरा करें। बैठक में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी, निखिल यादव, राजेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव आदि मौजूद रहे।