फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manbad beat the village head with sticks

मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से प्रधान को पीटा

Thu, 13 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Manbad beat the village head with sticks
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के सुकृत में बुधवार की रात में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से बराक गांव के ग्राम प्रधान ज्ञानप्रकाश को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। जिला अस्पताल में घायल का उपचार हुआ। बृहस्पतिवार को घायल ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बुधवार को शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव निवासी ग्राम प्रधान ज्ञान प्रकाश गांव के एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने वाराणसी गए थे। रात 11 बजे बस से प्रधान और उनके गांव के अन्य लोग सुकृत पहुंचे। प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि सुकृत में बस एक होटल पर चाय पानी के लिए रुकी। बस से उतर कर लोग बगल के होटल में चाय-पानी पीने चले गए और वह बस में बैठे रहे। उनका आरोप है कि जिस होटल के सामने बस रूकी थी उसका मालिक और चार कर्मचारी बस में चढ़कर उन्हें गाली देते हुए बस को हटाने के लिए कहने लगे। उन्होंने चालक के आने पर बस हटाने की बात कही तो उन्होंने लाठी-डंडे से उन्हें पीट कर घायल कर दिए। इसके बाद सोने की चेन और हजारों रुपये छीनकर फरार हो गए। बस में सवार यात्रियों ने 112 नंबर सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें दवा इलाज कराकर लिखित सूचना देने की बात कहते हुए चली गई। चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें लिखित तहरीर नहीं मिली है, फिर भी हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed