फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manauvar could not pay his last visit to wife from lock down

लॉक डाउन से पत्नी के अंतिम दर्शन नहीं कर सका मनउवर

Sun, 10 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Manauvar could not pay his last visit to wife from lock down
म्योरपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के बीच चल रहे लॉक डाउन में मुंबई में पति के होने और पत्नी की मौत के बाद परिजन गम में डूबे हुए हैं।म्योरपुर के आरंगपानी ग्राम पंचायत के बरवाटोला गांव में शनिवार की रात महिला की मौत के बाद पति की गैरमौजूदगी परिजनों को अखरने लगी। मृतक महिला कई दिनों से बीमार चल रही थी। पति के न आ पाने की वजह से परिजनों ने उसकी लाश को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। अब उसके अंतिम संस्कार के बाद परिजन मुंबई से युवक के आने को लेकर प्रयासरत है। इसको लेकर उन्होंने म्योरपुर थाने में भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन

म्योरपुर के आरंगपानी ग्राम पंचायत के बरवाटोला गांव का मनउवर पुत्र जहीर मुंबई में वॉचमैन का कार्य करता है। वह घर से छह माह पूर्व मुंबई में कमाने के लिए गया हुआ था।इस बीच उसकी पत्नी रेशमा की हालत काफी बिगड़ गई और वह अक्सर बीमार रहा करती थी।जब तक मनउवर आने का प्रयास करता तो पैसे न मिलने के कारण नही आ सकता। देखते ही देखते कोरोना के कारण वह लॉक डाउन में मुंबई में ही फंस गया। इसी बीच बीमार पत्नी ने बीती रात घर पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन मातम में डूब गए।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद उसके पति के न होने को लेकर परिजन और दो बच्चे बिलख-बिलख कर रोने लगे। पुलिस ने उसके वापसी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन अप्लाई करने की बात कही है और अपने स्तर से प्रयास करने का आश्वासन दिया है। उधर मुंबई में मनउवर ने अपने वापसी के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट भी बनवा लिया है और ऑनलाइन अप्लाई भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed