फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manager said, will follow the guide line of governance

प्रबंधक बोले, शासन की गाइड लाइन का होगा पालन

Thu, 05 Nov 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Manager said, will follow the guide line of governance
सोनभद्र। विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू होने के बाद अब पांचवीं से आठवीं कक्षा तक कक्षाएं भी शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन भी तैयारी में जुट गए हैं। अभिभावक भी सुरक्षा के साथ स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से सारे विद्यालय बंद कर दिये गए थे। कुछ विद्यालयों ने जून से ही ऑनलाइन कक्षाएं चलाईं। जुलाई से सरकारी से लेकर प्राइवेट विद्यालयों ने भी आनलाइन पढ़ाई शुरू कर दीं। पिछले माह ही सरकार ने नौ से 12वीं तक की कक्षाएं चलाने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दे दी जिससे कक्षाएं संचालित भी हो रही हैं। हालांकि बहुत से अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेज रहे हैं। अब विद्यालयों में कक्षा पांच से आठ तक शर्तों के साथ शुरू कराने पर शासन स्तर पर विचार हो रहा है। 19 नवंबर से विद्यालयों में पांचवीं से आठवीं तक की पढ़ाई शुरू करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रकाश जीनियस इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा विद्यालय में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सोशल डिस्टेंस, सुरक्षा व्यवस्था, हैंडवाश पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय में सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी लेकिन बच्चों से पानी की बोतल, सैनिटाइजर लेकर आने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत भगवानानंद इंटर कालेज की चेयरपर्सन पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन की गाइड लाइन का पूरा पालन किया जाएगा।
एमवीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यदेव श्रीवास्तव ने कहा कि आठवीं तक की कक्षाएं शुरू करने की पूरी तैयारी कर रखी है। सैनिटाइजर मशीन है। टनल गेट बना है, बच्चे जाएंगे तो सैनिटाइज होकर जाएंगे। बच्चों को मॉस्क लगाकर रखना होगा और खुद का पानी का बोतल लेकर आना होगा। बच्चों को दूर-दूर बैठाया जाएगा।

सुरक्षा के साथ बच्चों को भेजेंगे स्कूल
सोनभद्र। स्कूलों में कक्षा पांच से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू करने की चल तैयारी को अभिभावकों ने सराहा है। अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विद्यालय भेजने के लिए तैयार हैं। अभिभावक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वे खुद बच्चों को मॉस्क, सैनिटाइजर देकर विद्यालय भेजने के लिए तैयार हैं। विकास नगर निवासी कृष्ण कांत चौबे और ब्रह्मा नगर निवासी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना का संक्रमण थमा नहीं है। ऐसे में विद्यालयों में सुरक्षा का पूरा इंतजाम होना चाहिए। अगर स्कूलों में सुरक्षा की व्यवस्था होती है तो वे बच्चों को भेजने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed