फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Man died in road accident by tanker came from chhattisgarh to sonbhadra for shopping

सोनभद्र में हादसा: छत्तीसगढ़ से सामान लेने आ रहा युवक टैंकर की चपेट में आया, मौके पर मौत

Tue, 22 Jun 2021 09:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Jun 2021 09:54 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ निवासी शख्स अपने दोस्त के साथ सोनभद्र जिला कुछ सामान लेने आ रहा था। इसी दौरान वह डीजल टैंकर की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Man died in road accident by tanker came from chhattisgarh to sonbhadra for shopping
टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छत्तीसगढ़ राज्य के युवक की एक हादसे में मौत हो गई। युवक शहर में कुछ सामान खरीदने के लिए आ रहा था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी। हादसा सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा चौराहे पर मंगलवार की सुबह हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलरामपुर (छत्तीसगढ़) जिले के बलंगी क्षेत्र के बैढ़न निवासी संतलाल कनौजिया पुत्र रामप्यारे कनौजिया मंगलवार की सुबह से आ रहे थे। उनके साथ उनके गांव का मित्र संतोष प्रजापति भी था। दोनों लोग बाइक पर सवार थे। वह सामान खरीदने के लिए सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान तुर्रा चौराहे पर एक वाहन को पास करते समय सामने से अचानक डीजल का टैंकर आ गया। जिसमें बाइक और टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान संतलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोस्त घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed