{"_id":"603f24c43b3aac48103958fa","slug":"man-attack-beaten-serious-injured-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मनबढ़ों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मनबढ़ों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Wed, 03 Mar 2021 11:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
beat demo pic
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक युवक पर कुछ मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव की है। जहां यूपी-एमपी के बॉर्डर के पास बघवनवा नदी के किनारे मंगलवार रात आठ बजे मनबढ़ों ने लाठी डंडे से शिवकुमार विश्कर्मा(25 )के ऊपर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायल के घर वालों को घटना की सूचना दी। घरवाले युवक को लेकर रॉबर्ट्सगंज नगर के अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार कर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शिवकुमार विश्कर्मा(25) पुत्र छोटे विश्वकर्मा निवासी भरहरी अपने गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को छोड़ने के लिए गांव की गया था। रात्रि में वह छोड़ कर अपने घर लौट रहा था। रस्ते में कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन