फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Make the party strong by running an organization creation campaign

संगठन सृजन अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत बनाएं

Sun, 27 Jun 2021 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Make the party strong by running an organization creation campaign
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को नगर स्थित एक विद्यालय में बैठक हुई। इसमें नगर के 25 वार्ड अध्यक्षों की अनुमोदित सूची की घोषणा करते हुए मनोनयन पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिले के प्रभारी राजन दुबे ने कहा कि 2022 चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोनभद्र पर विशेष नजर है। संगठन सृजन अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत बनाने का निरंतर प्रयास जारी है। सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि अपने दायित्व पर लग जाएं और शहर में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लें। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष खुशदिल मोदनवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, विनोद तिवारी, आकृति निर्भया, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेस पाठक, शैलेंद्र चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष इं. शिवप्रसाद, आशीष शुक्ला, प्रदीप चौबे, मो. अरशद, सीताराव, मो. फैजान, शंकर भारती, नौशाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed