फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Make public welfare work complete with transparency, quality

पारदर्शिता, गुणवत्ता से पूर्ण कराएं जन कल्याणकारी कार्य

Tue, 11 Feb 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Make public welfare work complete with transparency, quality
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा करते सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। प्रभारी जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कहा कि विकास परक कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं व लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय। कार्यदायी संस्थाओं पर शिथिल नियंत्रण रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन

विभागों के निर्माण कार्य को कार्यदायी संस्था पूरी जिम्मेदारी के साथ हर हाल में पूरा कराएं। शासन के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए संबंधित अधिकारी पूरी संसाधन से लगकर अपने कार्यों को पूर्ण करने में लग जाएं। उन्होंने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ें विभागों की संबंधित अधिकारियों से बारी-बारी से गहनता पूर्वक समीक्षा की। उन्होेंने जिला स्तरीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को दायित्वबोध कराते हुए कहाकि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य को हर हाल में पूरा करने के लिए पुरजोर कोशिश करें। साथ ही कार्य में पारदर्शिता व गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाय। बैठक में प्रभारी डीएम ने कहा कि किसी भी विभाग का कार्य करने में संबंधित विभाग की वजह से कार्य बाधित हो रहा हो, तो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूरा किया जाय। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस, मुख्य मंत्री षिकायती पोर्टल, जन षिकायती आदि का निस्तारण ससमय गुणवत्ता पूर्वक किया जाय। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, डीएफओ संजीव कुमार सिंह, डीपीआरओ आरके भारती, पीडी आरएस मौर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ओपी यादव, बीएसए गोरखनाथ पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed