फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Make concrete arrangements to prevent road accidents

Sonebhadra News: सड़क हादसे रोकने के लिए करें ठोस इंतजाम

Tue, 30 May 2023 09:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Make concrete arrangements to prevent road accidents
सोनभद्र। हाईवे पर बढ़ते हादसों पर डीएम ने चिंता जताई है। मंगलवर को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने यातायात नियमों के पालन और हादसों में घायलों के त्वरित उपचार के लिए बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अफसरों ने बताया कि जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस डीएम ने सभी विद्यालयों के शिक्षकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा। इसके लिए एक साथ मीटिंग आयोजित न हो पाने की दशा में वर्चुअल माध्यम से मीटिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी प्रधानाचार्य व शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाय कि वह अपने स्कूले के विद्यार्थियों व बसों के चालकों को यातायात के बारे में विस्तृत जानकारी दें। डीएम ने स्वास्थय विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि हाथीनाला क्षेत्र में दुर्घटना की ज्यादा आशंका रहती है। वह जिला अस्पताल से काफी दूरी पर है। ऐसे में आसपास के सीएचसी-पीएचसी में ट्रामा सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हिंडाल्को या एनटीपीसी से समन्वय स्थापित करते हुए घायलों को त्वरित उपचार मुहैया कराया जाय। उन्होंने सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लाइट, स्पीड लिमिट के बोर्ड, ब्लिंकर्स आदि लगाने के निर्देश दिए। बैठक में एआरटीओ धनवीर यादव, राजेश्वर यादव, आरआई आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed