फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mahuli Team Secures First Place in Girls' Category at Kho-Kho Competition

Sonebhadra News: खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग महुली की टीम रही अव्वल

Fri, 17 Apr 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mahuli Team Secures First Place in Girls' Category at Kho-Kho Competition
पोलवा में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में कैरम बोर्ड खेलते  प्रतिभागी । स्रोत आयोजक
महुली। दुद्धी ब्लॉक के पोलवा स्थित राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे चार दिवसीय अंतर विद्यालयी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल मैदान में जोश, जुनून और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खो-खो की सीनियर बालिका वर्ग प्रतियोगिता में आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

वहीं जूनियर बालिका कबड्डी में राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आदर्श इंटरमीडिएट कालेज के देव पुरोहित ने अपनी तेज रफ्तार से सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
जूडो प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में भी आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा द्वितीय स्थान पर रहा। इसके अलावा जूनियर बालिका लूडो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा प्रथम एवं आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली द्वितीय रहा।

चेस जूनियर बालक वर्ग में राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल ने बाजी मारी और आदर्श इंटरमीडिएट कालेज द्वितीय स्थान पर रहा।
कैरम प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें प्रधानाचार्य राकेश कुमार कन्नौजिया, मेराज अंसारी, कृष्ण विश्वकर्मा एवं रवींद्र कुमार शामिल रहे।
इस मौके पर कमलेश कुमार पासवान, विकास कुमार कनौजिया, तामरस पुरी, कृष्ण, शिरीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed