फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mahavir's important role in empowering Panchayats

Sonebhadra News: पंचायतों को सशक्त बनाने में महावीर की अहम भूमिका

Thu, 05 Dec 2024 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Mahavir's important role in empowering Panchayats
रामगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक स्व. महावीर दत्त शर्मा की 16वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को चतरा ब्लॉक सभागार में मनाई गई। प्रधानों की एकजुटता पर जोर दिया गया। उनकी समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि ने कहा कि पंचायत को अधिकार संपन्न बनाने के लिए स्व. महावीर दत्त शर्मा ने प्रधानों काे राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले एकजुट किया। इसके निर्देशन में कई बार लखनऊ एवं दिल्ली में धरना प्रदर्शन के चलते ग्राम प्रधानों की मांगें पूरी कराने में मदद मिली। 73वां संविधान संशोधन महावीर दत्त शर्मा के संघर्षों की ही देन है। हालांकि इस संशोधन अंतर्गत जोड़ी गई 11वीं अनुसूची के 29 विषय को अभी तक लागू नहीं किया गया। इसके लिए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन कृत संकल्पित है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। जिला महामंत्री राकेश कुमार सहित अन्य प्रधान व प्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed