{"_id":"5b9e96b0867a557f5742da9d","slug":"magistrate-investigation-will-be-reported-on-bad-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब भोजन पर बवाल की होगी मजिस्ट्रेटी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब भोजन पर बवाल की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
sonbhadra
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
investigation
- फोटो : amar ujala
सोनभद्र। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय गुरमुरा में खराब भोजन को लेकर छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन, जाम के दौरान हुए लाठीचार्ज-पत्थरबाजी की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सदर एसडीएम सादाब असलम को मामले की जांच शीघ्र पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
गत 12 सितंबर को खराब भोजन मिलने से नाराज भारी संख्या में छात्र हाइवे पर उतर आए थे। भूख हड़ताल करते हुए खाली थाली के साथ प्रदर्शन कर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया था। तीन घंटे तक लगे जाम को खत्म कराने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी थी।
इस दौरान दस छात्र घायल हो गए थे। वहीं इससे खफा छात्रों ने पत्थरबाजी की थी, जिसमें तीन पुलिसकर्मी और एक महिला घायल हो गई थी। महिला की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर करना पड़ा था। सीएम के दौर के दिन हुए बवाल के अगले दिन डीएम अमित सिंह आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे थे और वहां मिली दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए संबंधितों से जवाब तलब किया था।
विज्ञापन
भोजन आपूर्ति करने वाले ठेकेदार के खिलाफ चोपन थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। अब इस मामले की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। उधर एसडीएम सादाब असलम ने भी जांच के आदेश होने की पुष्टि की। कहा कि जिस किसी को इस संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत करना हो या कथन दर्ज कराना हो, वह कार्यदिवस में उनके कार्यालय में आकर अपना बयान एवं साक्ष्य दर्ज करा सकता है