फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   magic vehicle accident

मैजिक कार से लटका मिला चालक का शव

Wed, 31 Jul 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
magic vehicle accident
घोरावल। नगर के मुक्खा मोड़ के पास सोमवार की रात परमवीर विश्वकर्मा (21) पुत्र राजाराम विश्वकर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मैजिक गाड़ी पर लटका मिला। युवक मैजिक का चालक था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए खुटहां गांव में घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। एसपी सलमान ताज पाटिल का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत ही वजह का खुलासा हो सकेगा। क्षेत्र के खुटहां निवासी परमवीर विश्वकर्मा पुत्र राजाराम विश्वकर्मा घोरावल नगर में आभूषण व बर्तन व्यवसायी छोटेलाल साहू की मैजिक गाड़ी चलाता था। मृतक के पिता राजाराम विश्वकर्मा के मुताबिक सोमवार सुबह नौ बजे मालिक छोटेलाल ने परमवीर के मोबाइल पर फोन कर उसे दुकान पर बुलाया, जहां से वह मैजिक लेकर बर्तन लाने के लिए इलाहाबाद गया था और वहां से बर्तन लेकर रात में करीब 11 बजे लौटा था। देर रात करीब 12 बजे उसकी लाश बर्तन व्यवसायी छोटेलाल साहू के गोदाम के पास मैजिक गाड़ी से लटकी हुई मिली। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। वहां गमछे के सहारे परमवीर विश्वकर्मा का शव लटका हुआ था। सूचना मिलते ही मृतक के पिता व भाई भी ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परमवीर के पिता राजाराम ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि गाड़ी मालिक व उसके भाई ने अपने दरवाजे पर हत्या करके गमछा से बांधकर शव गाड़ी के करियर से लटका दिया। उधर सूत्रों की मानें तो सोमवार रात घटना के बाद किसी लड़की ने मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन संपर्क नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed