फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Madhya Pradesh CM Mohan Yadav will be in Singrauli today

Sonebhadra News: आज सिंगरौली होंगे मप्र के सीएम मोहन यादव

Thu, 07 Mar 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav will be in Singrauli today
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बृहस्पतिवार को एक दिनी प्रवास पर सिंगरौली में रहेंगे। वह यहां जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद एनसीएल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री संबल योजना के हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से हितलाभ का वितरण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बृहस्पतिवार सुबह 9.10 बजे भोपाल से शासकीय वायुयान से प्रस्थान कर 10 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से सुबह 10.30 बजे सतना जिले के चित्रकूट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चित्रकूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल माध्यम से श्रीराम पथ गमन योजना के निर्माण कार्यों के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से चित्रकूट से रवाना होकर डेढ़ बजे सिंगरौली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम हर्रई से जन आभार यात्रा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न वर्गों और समुदायों और संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करते हुए एनसीएल मैदान बैढ़न पहुंचेंगे। एनसीएल मैदान में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 229.55 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। शहरी आजीविका मिशन और अन्य योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। दोपहर बाद 3.30 बजे नव निर्मित हवाई पट्टी सिंगरौलिया पहुंचेंगे। वहां से वायुयान से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद डाॅ. यादव का सिंगरौली में पहला कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed