फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Madam, my husband is harassing me for dowry and beats me daily.

Sonebhadra News: मैडम, पति दहेज केे लिए प्रताड़ित कर रहा, रोजाना करता है मारपीट

Fri, 13 Mar 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Madam, my husband is harassing me for dowry and beats me daily.
सर्किट हाऊस में पत्रकारो से वार्ता करती महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबिता सिंह। संवाद
सोनभद्र। मैडम, पति मुझे दहेज केे लिए प्रताड़ित कर रहा है। रोजाना मारपीट करता है। मायके से मिले सामान को कुछ दिन पहले पति ने आग लगाकर जला दिया। यह पीड़ा सलखन गांव निवासी शबीना बानो ने सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान के सामने बताई और बिलख पड़ीं। डॉ. चौहान ने मामले में मिशन शक्ति की नोडल डॉ. चारु द्विवेदी को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहीं डॉ. बबिता सिंह चौहान के सामने शबीना अपने चंदौली के बरबसपुर निवासी भाई जावेद और भाभी वहीद्दुन के साथ पहुंची थी। बताया कि दो साल पहले ही उसकी शादी हुई है। उसे एक बेटा भी है। दहेज में सब कुछ दिया गया था, बावजूद पति उससे संतुष्ट नहीं है। वहीं रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के पेटराही गांव के रहने वाले राधेश्याम ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से पड़ोसियों पर पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

बताया कि 21 दिसंबर की सुबह उसकी पत्नी घर पर मौजूद थीं। उसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति वहां पहुंचे और उसकी पत्नी के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों आरोपी उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने महिला आयोग से मामले की जांच कराते हुए आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से कुल 10 मामले राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ.बबिता सिंह चौहान के समक्ष सुनवाई के लिए आए। एक-एक मामले की सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित की।
मेरी बेटी को मार डाला, फिर आत्महत्या का दिया रूप
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के छपका वार्ड नंबर 2 निवासी कमलेश ने अपनी नाबालिग पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। बताया कि पुत्री प्रमिला (15) की 3 जनवरी को मौत हो गई थी। तब वह घर पर नहीं था। लौटा तो गले में दुपट्टे के सहारे घर में लगी बल्ली से बांधकर चौकी पर बैठाया गया था। आरोप है कि पड़ोस के दो युवक दो जनवरी को उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। घटना के बाद मृतका का पोस्टमार्टम भी कराया गया, लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले की शिकायत 14 जनवरी को जिला शिकायत प्रकोष्ठ में भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस पर अध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मिशन शक्ति की प्रभारी एवं सीओ डाॅ.चारु द्विवेदी को निर्देशित किया।
------
अपराध रोकने केे लिए महिला-पुरुष दोनों हों जागरूक : डा.बबिता
सुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डाॅ.बबिता सिंह चौहान ने अपराध रोकने के लिए महिला एवं पुरुष दोनों को जागरूक होने की जरूरत हैं। महिलाओं के संबंध में अपराध करने पर पुरुषों को सजा होती है। महिला और पुरुष दोनों को समाज में सामान रूप से चलना चाहिए। पुरुषों को सोचना चाहिए कि जैसे हम अपने बेटी को सम्मान देते हैं। वैसे ही दूसरे की बेटी घर में बहू बनकर आती है तो उसका भी उतना ही सम्मान करना चाहिए।

ब्यूटी पार्लर और जिम में महिला कर्मी ही रहें
उन्होंने महिलाओं से खासकर ब्यूटी पार्लर में महिला कर्मचारियों से सेवा लेने की अपील की। कहा कि संचालकों को भी महिला कर्मचारियों के जरिये ही सेवा प्रदान करनी चाहिए। साथ ही जिम में महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर के रखे जाने पर जोर दी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग का यह संकल्प है कि समाज की अंतिम पायदान की महिलाओं को न्याय और सम्मान मिले। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा, सीडीओ जागृति अवस्थी, डीपीआरओ नमिता शरण, सरिता सिंह, विद्या देवी, पुनित टंडन, इंद्रावती देवी, डाॅ.चारु द्विवेदी, संतु सरोज, सविता सरोज, दीपिका सिंह आदि उपस्थित रहे।

सर्किट हाऊस में पत्रकारो से वार्ता करती महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबिता सिंह। संवाद

सर्किट हाऊस में पत्रकारो से वार्ता करती महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबिता सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed