फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lover killed women murder case of sonbhadra

हत्या का खुलासा: पति नहीं प्रेमी ने विवाहिता को उतारा था मौत के घाट, घर के पीछे मिलने बुलाया था फिर...

Wed, 27 Mar 2024 05:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 05:13 PM IST
सार

Sonbhadra News: प्रथम दृष्टया पति काे ही विवाहिता की हत्या का आरोपी मानकर पुलिस छानबीन कर रही थी। सर्विलांस की मदद व आसपास के लोगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो गांव के ही चौरा टोला निवासी ओमप्रकाश का नाम सामने आया।

विज्ञापन
Lover killed women murder case of sonbhadra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ओमप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुगैल थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव में विवाहिता की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। आपस में विवाद के बाद प्रेमी ने विवाहिता का गला घोंट दिया। फिर शव को खेत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बिजौरा गांव निवासी रीता केवट का शव सोमवार को घर से सौ मीटर दूर पहाड़ी के किनारे खेत में मिला था। उसके गले पर निशान थे। वर्ष 2015 में उसकी शादी सेमिया गांव निवासी अमरेश से हुई थी। पति से विवाद के कारण वह पिछले तीन वर्षों से मायके में ही रह रही थी। घटना से पहले अमरेश ने रीता से मुलाकात की थी। प्रथम दृष्टया उसे ही विवाहिता की हत्या का आरोपी मानकर छानबीन कर रही थी। सर्विलांस की मदद व आसपास के लोगों से मिली जानकारी के बाद पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो गांव के ही चौरा टोला निवासी ओमप्रकाश का नाम सामने आया।
विज्ञापन


एएसपी कालू सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश और रीता में प्रेम संबंध था। रविवार की रात रीता के घर के पीछे पहाड़ी पर वह उससे मिलने गया था। वहां बात-बात में ही दोनों के बीच विवाद हो गया। एक-दूसरे का गला दबाकर वह झगड़ने लगे। इसी दौरान रीता की मौत हो गई। इसके बाद वह शव को खेत में छोड़कर फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश को गांव के पास से ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। पुलिस टीम में जुगैल एसओ भैया शिव प्रसाद सिंह, एसएसआई सूर्यभान, एसआई बृज कुमार मिश्र, मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed