{"_id":"66561286e56871284905eb97","slug":"lok-sabha-election-vehicles-will-collected-for-elections-from-29-may-on-sonbhadra-seat-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: चुनाव के लिए 29 मई से जमा होंगे वाहन, न देने वाले स्वामियों पर होगी सख्ती; जान लें ये नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: चुनाव के लिए 29 मई से जमा होंगे वाहन, न देने वाले स्वामियों पर होगी सख्ती; जान लें ये नियम
Tue, 28 May 2024 10:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 28 May 2024 10:51 PM IST
सार
Lok Sabha Election: एफएसटी के लिए 40 छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। अधिग्रहित किए गए छोटे-बड़े सभी वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा चुका है। वाहन स्वामियों को 29 मई को जिला मुख्यालय पर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए वाहन उपलब्ध न कराने वाले स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मतगणना की तैयारियों का जायजा लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भौगोलिक दृष्टि से प्रदेश के सबसे बड़े लोकसभा रॉबर्ट्सगंज सीट पर चुनाव की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। परिवहन विभाग ने चुनाव के लिए बड़े एवं छोटे वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग की तरफ से अधिग्रहित वाहनों को 29 मई को उपस्थिति दर्ज कराने के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। चुनाव के लिए वाहन न देने वाले मोटर मालिकों पर परिवहन विभाग की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो पोलिंग पार्टी और पोलिंग सामग्री को बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण करने का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। लोकसभा चुनाव कराने के लिए मतदान कार्मिकों को बूथ तक पहुंचाने के लिए करीब 1800 बड़े एवं छोटे वाहनों की आवश्यकता है। इसमें बस, बोलेरो, टाटा सूमो आदि वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित वाहनों के स्वामियों को नोटिस पहले ही भेज दिया गया है। सभी वाहनों को 29 मई की शाम तक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा गया है। वाहनों को समय से निर्धारित स्थल पर नहीं जमा करने वाले स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - धनवीर यादव, एआरटीओ/ प्रशासन, सोनभद्र
विज्ञापन