फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Logo prepared for plastic free Sonbhadra campaign

Sonebhadra News: प्लास्टिक मुक्त सोनभद्र अभियान के लिए तैयार हुआ प्रतीक चिह्न

Wed, 16 Apr 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Logo prepared for plastic free Sonbhadra campaign
जिले में चल रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से इसका प्रतीक चिह्न तैयार किया गया है। इस प्रतीक चिह्न को सोमवार को डीपीआरओ नमिता शरण ने डीएम बद्रीनाथ सिंह और सीडीओ जागृति अवस्थी को भेंट किया।
विज्ञापन

प्रतीक चिह्न में एक बोरी लगी हुई है, जिस पर मेरा प्लास्टिक-मेरी जिम्मेदारी लिखा गया है। इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त सोनभद्र हैशटैग को भी अंकित किया गया है, जिससे अभियान को सोशल मीडिया पर भी बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

डीएम ने प्रतीक चिह्न की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल प्रतीक है, बल्कि जनजागरूकता और व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने घर में एक बोरी टांग दे और उसमें उपयोग की गई प्लास्टिक को एकत्र करे तो यह छोटा कदम पर्यावरण को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीडीओ ने कहा कि यह प्रतीक चिह्न अभियान की भावना और उद्देश्य को सटीक रूप से दर्शाता है। इससे लोगों में जागरूकता आएगी। डीपीआरओ नमिता शरण ने बताया कि यह प्रतीक चिह्न जनपद के सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भेंट किया जाएगा। लोगों से अपील की जा रही है कि घरों से ही प्लास्टिक अलग कर बोरी में रखें, ताकि उसका सही ढंग से निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed