फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Locked on OT and medical store of three hospitals in Sonbhadra

तीन अस्पतालों की ओटी और मेडिकल स्टोर पर जड़ा ताला

Fri, 30 Sep 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Locked on OT and medical store of three hospitals in Sonbhadra
उरमौरा स्थित रामा हॉस्पिटल में जांच करते एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SONBHADRA
मानक के विपरीत संचालित निजी अस्पतालों पर कार्रवाई तेज हो गई है। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में संचालित तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पतालों में तमाम खामियां सामने आई। बिना डॉक्टरों की मौजूदगी के मरीजों का उपचार होता पाए जाने पर टीम ने तीनों अस्पतालों की ओटी को बंद करा दिया। बिना फार्मासिस्ट के संचालित मेडिकल स्टोर पर ताला लगवा दिया।
विज्ञापन

सदर एसडीएम रमेश कुमार और निजी अस्पतालों के नोडल डॉ. गुरुप्रसाद के नेतृत्व में टीम पहले उरमौरा स्थित रामा हास्पिटल पहुंची। नोडल अधिकारी के मुताबिक जांच में वहां चार महिलाएं भर्ती थी। उनका ऑपरेशन हुआ था। पूछताछ में वह उपचार करने वाले डॉक्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकीं। बताया कि अस्पताल में मौजूद कर्मचारी ही उनका नियमित देखभाल कर रहे हैं। जब कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली गई तो मौजूद किसी भी कर्मी का नाम स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई सूची में नहीं था।
विज्ञापन

परिसर में ही बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर संचालित मिला। ओटी और मेडिकल स्टोर बंद कराते हुए संचालक को नोटिस जारी की गई। लोढ़ी स्थित तृषा हास्पिटल में स्टाफ नर्स मौजूद मिलीं। वहां भी कोई डॉक्टर नहीं था, जबकि एक महिला भर्ती थी। यहां भी मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के चल रहा था। छपका स्थित होपवेल अस्पताल में भर्ती महिला मरीज ने जिस डॉक्टर के जरिए ऑपरेशन किए जाने की जानकारी दी। उसका नाम अस्पताल की सूची में ही नहीं था। कोई अन्य डॉक्टर वहां नहीं था। नोडल अधिकारी ने बताया कि मानकों की अनदेखी कर संचालित तीनों अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर और मेडिकल स्टोर को बंद कराते हुए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed