फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Local sand being consumed in the work of Namami Gange project

नमामि गंगे परियोजना के कार्य में खपा रहे लोकल बालू

Tue, 21 Sep 2021 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Local sand being consumed in the work of Namami Gange project
जिले में बालू खनन पर लगी रोक को सरकारी निर्माण कार्यों में लगी एजेंसियां ही ठेंगा दिखा रही हैं। झीलो खम्हरिया गांव में रिहंद जलाशय के किनारे नमामि गंगे परियोजना के तहत चल रहे कार्य में धड़ल्ले से स्थानीय बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्माण एजेंसियां अफसरों की मिलीभगत से सरकारी राजस्व को दोहरा चूना लगा रही हैं। रायल्टी के रूप में तो नुकसान हो ही रहा है, कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित है। इसी कार्य की आड़ में तमाम खनन माफिया बालू निकासी कराकर अन्यत्र भी भेजने लगे हैं। इसमें वर्चस्व को लेकर तनातनी भी बढ़ने लगी है। दुद्धी और म्योरपुर ब्लाक के दर्जनों गांवों में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए झीलो खम्हरिया में पेयजल परियोजना का निर्माण नमामि गंगे योजना के तहत चल रहा है। टंकी निर्माण, पंप स्थापना से लेकर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जोरों पर है। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण बालू के बजाय स्थानीय नदियों से बालू निकालकर इस्तेमाल किया जा रहा है। जिले में बालू खनन में पिछले तीन वर्षों से रोक है। इस लिहाज से खनन से पूर्व खनिज विभाग को परमिट व रायल्टी का भुगतान भी करना होगा। इससे इतर परियोजना में काम करने वाली कंपनी न सिर्फ अवैध तरीके से खनन कर रही है, बल्कि रायल्टी व परमिट के नाम पर भी क्षति पहुंचा रही है। अवैध निकासी को लेकर जिम्मेदारों की अनदेखी का असर यह है कि अन्य लोग भी यहां अवैध तरीके से बालू निकालने लगे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के कारण उफनाई नदियों से बालू निकालकर टिपर व ट्रैक्टर से यहां गिराया जा रहा है। जगह-जगह ब्लास्टिंग से निकलने वाले पत्थर भी यहां गिराए जा रहे हैं। निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी से कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed