फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   list of criminals being made at the police station

थाने स्तर पर अपराधियों की बनाई जा रही सूची, चस्पा होगा पोस्टर, रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 20 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
list of criminals being made at the police station
सोनभद्र। अपराध पर नियंत्रण करने के लिए अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाने स्तर पर पुलिस लूट, हत्या, बलात्कार समेत अन्य गंभीर घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही जिले के सार्वजनिक स्थानों पर अपराधियों के पोस्टर चस्पा करने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में बालू और पत्थर की खदानें संचालित हो रही हैं। इस नाते जिले की सीमा से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के अलावा पूर्वांचल के गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ समेत अन्य जनपदों के कई अपराधिक प्रवृत्ति के लोग राबर्ट्सगंज समेत अन्य जगहों पर मकान बनवा कर खनन कार्य करा रहे हैं। बाहर से बसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोग खनन समेत अन्य क्षेत्रों में ठेकेदार का कार्य कर रहे हैं। इन लोगों के यहां अक्सर बदमाश किस्म के लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस वजह से विवाद भी होता रहता है। चोपन और रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या में गैर प्रांत एवं जिले के अधिकांश अपराधी शामिल रहे हैं जो वर्तमान में सलाखों के पीछे हैं। वर्तमान में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अपराधियों और उनके आकाओं की कुंडली तैयार की जा रही है। जेल से रिहा हत्या, लूट, दुष्कर्म समेत अन्य संगीन अपराधियों पर पैनी नजर रखते हुए सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

संगीन घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की सूची तैयार हो रही है। थानों के बाहर समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अपराधियों का पोस्टर चस्पा कराया जाएगा। सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed