फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Liquor shop will be removed from Darji Market

Sonebhadra News: दर्जी मार्केट से शराब की दुकान हटाई जाएगी

Fri, 04 Apr 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Liquor shop will be removed from Darji Market
रेणुकूट। बाजार में आमजन के विरोध के बाद दर्जी मार्केट के समीप खुली शराब की दुकान हटाने के लिए शुक्रवार की दोपहर क्षेत्रीय उज्ज्वल अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस संबंध में जानकारी ली। मुख्य बाजार में दर्जी मार्केट के समीप नए वित्तीय वर्ष से शराब की दुकान खुली थी। नगर के लोगों का कहना था कि यह रास्ता तीन वार्डों चार, सात व आठ में जाने का मुख्य रास्ता है और यहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसी के नुक्कड़ पर दुकान खोल देने से लोगों को परेशानी होगी। छोटे-छोटे बच्चे और युवतियों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। इसको देखते हुए लोगों ने दुकान हटाने की मांग की थी। शुक्रवार को मौके पर क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने दुकान का निरीक्षण किया और संबंधित दुकानदार को दूसरी जगह दुकान खोजने का निर्देश दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दूर पर दूसरी दुकान मौजूद है, वहां दुकान खोली जा सकती है। इस पर उप जिलाधिकारी ने आबकारी निरीक्षक को मौके पर आकर नई जगह दुकान शिफ्ट करने की औपचारिकता पूरा करने का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही दुकान हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed