फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Liquor being taken to Bihar recovered in pickup, two arrested

Sonebhadra News: पिकअप में बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Liquor being taken to Bihar recovered in pickup, two arrested
चोपन (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को घेराबंदी कर 329 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पिकअप से यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के आधार पर तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चोपन थाने में प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सलखन स्थित एक ढाबा के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोका। उसकी तलाशी ली गई तो अंदर 35 पेटी और पांच बोरे में कुल 329 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पिकअप सवार दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान बिहार के वैशाली जिले के निवासी अवधेश साह और पटना निवासी गोलू के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वाहन स्वामी वैशाली जिले के थाना गंगा ब्रिज क्षेत्र के तेरसिया दीयर निवासी राजीव के निर्देश पर यूपी के अलग-अलग जगहों से कम कीमत पर थोक में शराब खरीदते हैं और बिहार ले जाकर अधिक दाम पर बेचते हैं। पूरे धंधे का सूत्रधार राजीव ही है। पिकअप में शराब छिपाने के लिए अंदर डेढ़ फीट गहरा चेंबर बना था।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 2.19 लाख रुपये है। दोनों तस्करों सहित वाहन स्वामी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन स्वामी राजीव की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी गुरमा मनीष द्विवेदी, कांस्टेबल संदीप शुक्ला, केशव कुमार सरोज, सत्यम सरोज, कृष्ण कुमार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed