फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   lightning strikes in up 10 people died in three days in Sonbhadra rain is yet to come

आसमान से कहर बनकर गिर रही बिजली: सोनभद्र में तीन दिनों में 10 लोगों की मौत, अभी बरसात बाकी है

Sun, 25 Jun 2023 07:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Jun 2023 07:50 PM IST
सार

बिजली गिरने से तीन दिन में 10 लोगों की मौत, यह सुनने में जितना भयावह लगता है, उससे कहीं अधिक वज्रपात उस परिवार पर होता है जिसके यहां यह घटना होती है।

विज्ञापन
lightning strikes in up 10 people died in three days in Sonbhadra rain is yet to come
आसमान से कहर बनकर गिर रही बिजली - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में ऐसे दर्जनों गांव हैं जहां बारिश के मौसम में बिजली गिरने से हर साल कई लोग अपनी जान गवां देते हैं। बीते तीन दिनों में ही बिजली गिरने के मासूम बच्चों समेत 10 लोगों की जान गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। आसमान से बरसी आफत के कारण किसी ने अपना पिता खो दिया तो किसी ने पति।

विज्ञापन


कोई मां को गंवाया तो कोई अपना बच्चा, बावजूद इसके शासन-प्रशासन ने इस ओर कभी मुक्कमल ध्यान नहीं दिया। मामले को लेकर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने गहरी चिंता जताई है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जिले के पठारी पहाड़ी अंचल में तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग की।
विज्ञापन


आईपीएफ के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका ने बताया कि हर साल जिल में दर्जनों लोग बिजली की चपेट में आकर मरते और घायल होते हैं। इसको देखते हुए लंबे समय से तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी सहित पूर्वांचल में झमाझम बरसात, बिजली गिरने से 12 की मौत, 17 लोग झुलसे

इस सरकार में भी इस संबंध में पत्र दिया गया, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सोनभद्र को नंबर वन बनाने की घोषणा करने वाली इस सरकार में जिला उपेक्षित बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed